स्टैंड के बाहर बस खड़ी कर बैठाते हैं यात्री, लगती है सड़क जाम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Jul 2024 4:06 PM

विज्ञापन

हजारीबाग प्राइवेट न्यू बस स्टैंड के बाहर प्राइवेट बस के खलासी, एजेंट और चालक बस खड़ी कर यात्री उठाते हैं.

विज्ञापन

ट्रैफिक रुल्स का पालन नहीं करते हैं प्राइवेट बस चालक

हजारीबाग.

हजारीबाग प्राइवेट न्यू बस स्टैंड के बाहर प्राइवेट बस के खलासी, एजेंट और चालक बस खड़ी कर यात्री उठाते हैं. इससे न्यू बस स्टैंड के बाहर सड़क जाम हो जाती है. आने-जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की परेशानी बढ़ जाती है. चार जुलाई को ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बस मालिकों के साथ बैठक की थी. उन्होंने बस मालिकों को निर्देश दिया कि बस-स्टैंड से बाहर खड़ी कर यात्री न उठाएं. स्टैंड के बाहर सड़क पर बस खड़ी पाई गई तो चालान काटी जायेगी. विष्णुगढ़ की ओर जाने वाली बसों को पोस्टऑफिस मोड़ पर खड़ी कर एजेंट यात्री उठाते हैं. वहीं, रामगढ़-रांची की ओर जानेवाली बसें चर्च के बगल में खड़ी कर यात्रियों को उठाते हैं. बस मालिकों और चालक बैखोफ होकर सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को उठाते हैं.

पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जायेगा :

ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की शिकायतें मिल रही है. बस स्टैंड में ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. स्टैंड के बाहर बस खड़ी पाए जाने पर भारी जुर्माना वसूला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola