बरही में एक घंटा में 10 बार कट रही बिजली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बदतर स्थिति हो गयी है. एक घंटा में 10 बार बिजली आती-जाती है.
विज्ञापन
बरही.
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की बदतर स्थिति हो गयी है. एक घंटा में 10 बार बिजली आती-जाती है. नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं होने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है. रात में तो घंटों बिजली गायब रहती है. पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति की बदतर स्थित में पहुंच गयी है. लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. रात में लोगों को घर से बाहर निकलकर बिजली आने तक टहलते रहना पड़ता है. इससे बच्चों की घर में पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो गयी है. गृहणियों को रात काे भोजन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कनीय अभियंता अभिषेक आनंद का कहना है कि अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रणाली में फाल्ट उत्पन्न हो रहा है. गर्म होकर तार टूट कर गिर रहे हैं. केबल तार जल जा रहे हैं. इसे ठीक करने के लिए ही शटडाउन लेना पड़ रहा है. मरम्मत के बाद बिजली दी जाती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










