सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, भुजा बेचने वाले का पैर टूटा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

इचाक-देवकुली पथ पर मोक्तमा छबेलवा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक विकास कुमार (18 वर्ष) पिता गंदौरी राम की मौत रांची जाने के क्रम में हो गयी.
विज्ञापन
इचाक.
इचाक-देवकुली पथ पर मोक्तमा छबेलवा जंगल के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक विकास कुमार (18 वर्ष) पिता गंदौरी राम की मौत रांची जाने के क्रम में हो गयी. युवक दारू के देवरिया हरिजन कॉलोनी का रहने वाला था. वहीं, ठेला पर भुजा बेचने वाला मजदूर अश्वनी कुमार सिंह (55 वर्ष) का बायां पैर टूट गया. इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है. वह बिहार के बख्तियारपुर का रहने वाला है, जो पिछले पांच वर्षों से मंगुरा में रहकर ठेला पर भुजा बेचता है. घटना 25 मई को हुई. युवक बाइक से इचाक से देवरिया गांव जा रहा था. इसी दौरान उसने आगे ठेला धकेलते चना भुजा बेचने के लिए फुरुका की ओर जा रहे अश्विनी कुमार सिंह को जोरदार टक्कर मार दिया. घटना के दौरान अश्विनी कुमार सिंह का पैर टूट गया. बाइक के तेज रफ्तार होने के कारण वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया. सिर में गंभीर चोट लगी. राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. परिजन विकास के शव के साथ 26 मई को इचाक थाना पहुंचे. परिजन के आवेदन पर इचाक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










