शव के साथ झंडा चौक दो घंटे जाम

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई व आश्रित को नौकरी की मांग
हजारीबाग. शहर के ओकनी चौथी गली निवासी व्यवसायी विक्की सोनी की हत्या से आक्रोशित परिजनों, स्वर्णकार समाज के लोगों और मुहल्लेवासियों ने मंगलवार को शव के साथ झंडा चौक को करीब दो घंटे तक जाम रखा. प्रदर्शनकारी मृतक के आश्रित को नौकरी देने तथा दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पर सदर सीओ आशुतोष, सदर एसडीपीओ समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विक्रम प्रसाद ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराध पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की. बताया जाता है कि विक्की सोनी की कोर्रा में बर्तन और जेवरात की दुकान थी. दो वर्ष पूर्व उनके पिता की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.
युवती को भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका से एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में युवती की मां ने सात जून को बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में कहा गया है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही मुकेश मंडल (पिता ननकू मंडल) तीन जून की शाम करीब सात बजे उनकी बेटी को भगा ले गया है. यह भी जानकारी मिली कि मुकेश मंडल अपने घर से 10 हजार रुपये और चांदी का पायल भी ले गया है. महिला के अनुसार, बेटी को भगाने में गांव की उसकी एक सहेली का भी हाथ है. आरोप है कि वह अपने मोबाइल फोन से बेटी की आरोपी से बात करवाती थी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










