15.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ताला तोड़कर जेवरात व डेढ़ लाख नकद की चोरी

उज्जैना में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

बरही. बरही नगरीय क्षेत्र के उज्जैना स्थित राजेंद्र प्रसाद आर्य के घर में चोरी की घटना हुई. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे व कमरे में रखी संदूक व अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकद डेढ़ लाख रुपये चुरा ले गये. घटना के समय गृह स्वामी राजेंद्र प्रसाद घर में नहींं थे. वे सपरिवार दिल्ली अपनी बेटी के यहां गये हुए हैं. घर में ताला बंद था. घटना के संबंध में गृह स्वामी की बहन जयंती देवी ने बरही थाना में प्राथमिक दर्ज करायी है. उन्होंने प्राथमिकी में चोरी गये सोने-चांदी के गहने का विवरण व नकद डेढ़ लाख की राशि का उल्लेख किया है. उधर बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है. उन्होंने लोगों से घर में ताला बंद कर बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचित करने की अपील की है, ताकि उनके घर की तरफ पेट्रोलिंग करायी जा सके.

मेहता विकास मंच ने बांटे कंबल

इचाक. मेहता (कुशवाहा) विकास मंच हजारीबाग के सौजन्य से ठंड को देखते हुए शनिवार को इचाक प्रखंड के डुमरौन, बोंगा एवं गोबरबंदा पंचायत के सिझुआ गांव में 114 गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel