बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जन सेवा परिषद व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से हजारीबाग जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जन सेवा परिषद व कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से हजारीबाग जिले में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. इसमें चुरचू, बरही, केरेडारी, सदर डाड़ी समेत अन्य प्रखंड़ों में सात बाल विवाहकर्ता के ऊपर एफआइआर और 35 बाल विवाकर्ता व अभिभावक को समझा कर बाल विवाह न करने के लिए शपथ पत्र भरवाया गया. संस्था गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ पंडित, मौलवी और पादरीयों के साथ बैठक कर बाल विवाह न करने का आग्रह कर रही है. संस्था के सचिव रामलाल प्रसाद ने समाज में हो रहे बाल विवाह को रोकने के लिए लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकथाम के लिए टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि एक नाबालिग को बालवधु बनने एवं इसके दुष्परिणामों से बचाया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










