सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
सेवानिवृत्त सीओ के खिलाफ जांच शुरू

एसडीओ एवं भू-अर्जन पदाधिकारी ने की जांच

विज्ञापन

इचाक. सेवानिवृत्त अंचल अधिकारी रामजी प्रसाद गुप्ता द्वारा अवैध तरीके से की गयी जमाबंदी, सरकारी एवं ट्रस्ट की जमीन की हेराफेरी मामले की जांच के लिए एसडीओ आदित्य पांडेय एवं भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार मंगलवार को अंचल कार्यालय पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों की जांच की. इस दौरान प्रखंड सह अंचल अधिकारी संतोष कुमार भी मौजूद थे. सीओ के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदनों पर जांच शुरू होने से राजस्व कर्मचारी समेत अंचल कर्मियों में हड़कंप है.

चंद्रवंशी समाज उठायेगा अभिषेक की बहन की शादी का खर्च

हजारीबाग. रामनवमी जुलूस के दौरान हुए अभिषेक वर्मा हत्याकांड को लेकर चंद्रवंशी समाज के लोग मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिले. हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. समाज ने मृतक की बहन की शादी का पूरा खर्च उठाने का संकल्प लिया. मिलने वालों में देवघर से राहुल चंद्रवंशी, रांची से सागर वर्मा, डालटनगंज से सुधीर चंद्रवंशी, बगोदर से वीरू वर्मा सहित कई जिलों के प्रतिनिधि थे. नेतृत्व समाज के गणेश कुमार, सीटू उमेश प्रताप, सुरजीत नागवाला और विजय वर्मा ने किया. लोगों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा. लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola