अफीम की खेती नष्ट करने का निर्देश

सभी थानेदारों के साथ बैठक, लंबित घटनाओं की जानकारी ली
सभी थानेदारों के साथ बैठक, लंबित घटनाओं की जानकारी ली हजारीबाग. हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने सोमवार को आवासीय कार्यालय में अपराध समीक्षा की बैठक की. इसमें सभी थानेदारों को एक माह के अंदर क्षेत्र में हो रही अफीम की खेती को नष्ट करने का निर्देश दिया है. जिले में किन-किन क्षेत्रों में अफीम की खेती को नष्ट किया गया, इसकी जानकारी ली. उन्होंने अफीम की खेती करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अफीम की खेती करने वाले लोगों पर सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने का भी निर्देश दिया है. एसपी ने महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा एससी-एसटी के मामले को 60 दिनों के अंदर निष्पादित करने का आदेश दिया है. पिछले माह के महत्वपूर्ण आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की. वर्ष 2023 के पूर्व लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा. सिविल कोर्ट की सुरक्षा को लेकर नियमित रूप से जांच पड़ताल करने का भी निर्देश दिया गया. नशाखोरी व मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी अभियान चलाने को कहा. होली व रामनवमी पर्व को देखते हुए सभी पुराने सांप्रदायिक कांडों को समीक्षा कर उनमें शामिल आरोपियों को चिह्नित करने को कहा. बैठक में मुख्य रूप से सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर एसडीपीओ अमित आनंद, विष्णुगढ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद, बड़कागांव एसडीपीओं पवन कुमार एवं बरही एसडीपीओ, सभी अंचल इंस्पेक्टर, सभी थाना प्रभारी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




