राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक
Updated at : 04 Aug 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में हुई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में हुई. केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, उपाध्यक्ष प्रो माधाे राम, महासचिव नंदूवीर राम भुइयां, शशि भूषण प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, जिला प्रधान सचिव धनेश्वर राम भुइयां, बंधु भुइयां, अरविंद कुमार शामिल हुए. बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग में वर्गीकरण करने के फैसले पर चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान ने कहा कि संविधान से जो हमें अधिकार मिले हैं. वह सामाजिक भेदभाव, शोषण एवं निम्न जीवन स्तर गैर बराबरी को लेकर की गई है ना की आर्थिक आधार पर आज भी हमारे देश में प्रतिदिन अनुसूचित जाति, जनजाति पर शोषण हो रहा है. अनुसूचित जाति जनजाति संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की है. झारखंड राज्य अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकार मोर्चा संगठन इसका समर्थन करती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




