परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करें : डीइओ

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Jan 2026 10:38 PM

विज्ञापन

मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड अधिविद परिषद (जैक) के तहत वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स संकाय) परीक्षा 2026 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को जिले भर के केंद्राधीक्षकों की जिला स्कूल सभागार में बैठक हुई. डीइओ प्रवीण रंजन ने सभी केंद्राधीक्षकों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बताया कि परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होगी. डीइओ ने परीक्षा केंद्रों पर बेंच-डेस्क, पीने का पानी, सीसीटीवी कैमरा एवं शौचालय सहित अन्य जरूरी चीजों को ठीक करने का निर्देश दिया. मैट्रिक के लिए 69 जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं. विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी 15 प्रखंडों में परीक्षा केंद्र बने हैं. कटकमदाग प्रखंड के विद्यार्थी पहले की तरह शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा लिखेंगे. बैठक में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर चर्चा हुई. इसमें कई केंद्राधीक्षकों ने अपनी-अपनी समस्या बतायी. इस पर डीइओ ने समाधान का आश्वासन दिया. डीइओ ने बताया कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट को मिलाकर 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola