इचाक थाना प्रभारी राजदीप कुमार निलंबित

गौतम कुमार बने नये थाना प्रभारी
इचाक. इचाक थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री रोकने में नाकाम रहे थाना प्रभारी राजदीप कुमार को एसपी अंजनी अंजन ने निलंबित कर दिया है. मंगलवार को इचाक थाना का नया प्रभारी गौतम कुमार को बनाया गया. उन्होंने राजदीप कुमार से पदभार लिया. गौतम कुमार 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. बता दें कि इचाक थाना के निजी चालक को मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री मामले में संलिप्त होने के आरोप में 18 जनवरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं इचाक थाना क्षेत्र में बढ़ रहे ब्राउन शुगर व गांजा के कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने इचाक बाजार भी बंद कराया था.
नये थाना प्रभारी का स्वागत :
प्रभार लेने के बाद नये थाना प्रभारी गौतम कुमार का निवर्तमान विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर उर्फ भोला, पंचायत समिति सदस्य विक्की कुमार धवन, प्रकाश यादव एवं मनोज सिन्हा सहित अन्य लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इचाक थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने एवं इचाक को अपराधमुक्त बनाने के लिए सार्थक कदम उठाने की अपील की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




