50 ठिकानों पर छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
50 ठिकानों पर छापामारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

रामनवमी जुलूस से पहले हजारीबाग में कार्रवाई

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग में रामनवमी पर दशमी का जुलूस नशामुक्त निकले, इसे लेकर शहर के 50 ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब व बीयर जब्त किया गया. मामले में पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति को रफ्तार किया है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली, शास्त्रीनगर, तुरी टोला, श्मशान घाट, रामनगर गली नंबर छह और आठ में छापामारी की. इस दौरान महुआ शराब की कई भट्ठियों को नष्ट कर 10 क्विंटल से अधिक जावा महुआ जब्त किया गया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 16 ठिकानों पर पुलिस ने छापामारी की. इसमें लाखे, बडासी, केसुरा, फोरलेन बाइपास एवं मेरू शामिल हैं. मेरू स्थित एक किराना दुकान से पुलिस ने 50 बोतल बीयर बरामद किया. वहीं शराब के अवैध कारोबार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. वहीं लोहसिंघना थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के 22 घरों में छापामारी की गयी. इस दौरान 100 लीटर महुआ शराब और दो क्विंटल से अधिक जावा महुआ जब्त किया गया. पेलावल ओपी क्षेत्र में पुलिस ने आठ स्थानों पर छापामारी की. इसमें 12 क्विंटल जावा महुआ बरामद किया गया. सभी ठिकानों से जब्त महुआ शराब और जावा महुआ को पुलिस ने विनष्ट कर दिया.

एसपी के निर्देश पर लगातार छापेमारी

एसपी अंजनी अंजन ने रामनवमी दशमी का जुलूस शांति व नशामुक्त हो, इसे लेकर जिले के सभी थानेदारों को निर्देश दिया है. उनके निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब की अवैध चुलायी, अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola