ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन
ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

ट्रक छोड़ भागा चालक, केबिन में छुपाकर रखी गयी थी शराब

विज्ञापन

बरही. बरही थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में ट्रक (बीआर01जीसी-7072) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया डीएसपी अजित कुमार विमल से सूचना मिली थी कि किसी ट्रक में अवैध शराब ले जाया जा रहा है. इस सूचना पर जीटी रोड पर बिलोतिया मोड़ के पास वाहन जांच शुरू की गयी. इसी क्रम में एक ट्रक पुलिस को देख तेजी से बाइपास की ओर भागा. पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला. तलाशी में ट्रक के केबिन में छुपा कर रखा 33 पेटी ऑफिसर चॉइस, टेट्रा पैक व बोरे में रखा 1000 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद हुआ. शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में संलिप्त लोगों का पता लगाया जा रहा है. कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक राजबल्लभ यादव, एएसआइ पंचू किस्कू, हवलदार बैजनाथ यादव व उदय सिंह शामिल थे.

योगेंद्र साव के निष्कासन पर प्रदर्शन

बड़कागांव. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा तीन वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किये जाने के विरोध में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने सोमवार को समाधान भवन में प्रदर्शन किया. पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने कहा कि योगेंद्र साव विस्थापितों को मुआवजा व रोजगार दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे थे. इसके बावजूद उनका घर गिरा दिया गया, जिससे विचलित होकर उन्होंने पीड़ा व्यक्त की थी. उन्हें निष्कासित करना क्षेत्र के हर कांग्रेसी का अपमान है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola