होम वोटिंग नौ मई से 14 मई तक्र, 22 मतदान दल का गठन
Updated at : 03 May 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन

लोकसभा आम चुनाव में होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग ने मतदान दल का गठन किया है.
विज्ञापन
हजारीबाग. लोकसभा आम चुनाव में होम वोटिंग के लिए कार्मिक कोषांग हजारीबाग ने मतदान दल का गठन किया है. इसमें 22 मतदान दल का गठन हुआ है.. टीम में माइक्रो ऑब्जर्रवर, मतदान कर्मियों के साथ वीडियोग्राफी एवं सुरक्षा कर्मी रहेंगे. होम वोटिंग नौ मई से 14 मई तक निर्धारित की गई है. होम वोटिंग की सुविधा मतदाताओं को दी जा रही है. जिनकी दिव्यांगता का प्रतिशत 40 हो एवं 85 या उससे अधिक उम्र वाले वरिष्ठ मतदाता जो बूथ में जाकर मतदान करने में असमर्थ हैं उन्हें घर से मतदान करने का मौका दिया जा रहा है. घर से मतदान करने वालों की सूची तैयार कर ली गयी है. मतदान के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए इन वोटर्स की सूची पार्टी उम्मीदवारों के साथ साझा किया जायेगा. घर से मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर के पास बैलेट पेपर को सुरक्षित रख दी जायेगी. इन मतदान पत्रों के गिनने की प्रक्रिया सामान्य मतों की गिनती के दौरान होगी. हजारीबाग में पांचवें चरण में मतदान होगी. होम वोटिंग कराये जाने की तिथि नौ मई से 14 मई तक तय की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




