ePaper

हरेक पंचायत सचिवालय में खुलेगा सहायता केंद्र

Updated at : 23 Feb 2026 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
हरेक पंचायत सचिवालय में खुलेगा सहायता केंद्र

पंचायत प्रतिनिधियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड सभागार में 13 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. प्रशिक्षण का संचालन पंचायती राज मास्टर ट्रेनर मारुति दास गुप्ता एवं रिसोर्स पर्सन रूबी देवी ने किया. प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गयी. मास्टर ट्रेनर मारुति दास गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और डिजिटल बनाया जा रहा है. दो दिवसीय प्रशिक्षण में संविधान के मौलिक अधिकार, पंचायत सुदृढ़ीकरण, पूर्ण डिजिटलीकरण, मॉडल पंचायत निर्माण, अतिगरीब परिवारों की पहचान, सामूहिक चर्चा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया. कहा गया कि प्रत्येक पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायता केंद्र खोला जायेगा. इससे ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. पंचायत सहायक एवं वीएलइ पंचायत स्तर पर ही ऑनलाइन आवेदन, प्रमाणपत्र, पेंशन, आवास सहित अन्य योजनाओं से संबंधित कार्य करेंगे. गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. कार्यक्रम में मुखिया अर्जुन पांडेय, गंदौरी दांगी, सुनीता देवी, उषा देवी, देवंती देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी, पूजा कुमारी, सरिता देवी, बृजनंदन साव सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola