हजारीबाग यूथ विंग ने रक्तदान शिविर लगाया

Updated at : 03 Mar 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग यूथ विंग ने रक्तदान शिविर लगाया

शिविर का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल, डीडीसी इश्तियाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया.

विज्ञापन

: 221 लोगों ने रक्तदान किया हजारीबाग. हजारीबाग यूथ विंग ने सोमवार को रक्तदान शिविर लक्ष्मी सिनेमा हॉल परिसर में लगाया गया. शिविर का उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल, डीडीसी इश्तियाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में 221 लोगों ने रक्तदान किया. सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन कर उभर रहा है. रक्तदान ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद के जीवन को रक्षा करता है. समाजसेवी विनीता खंडेलवाल, लता जैन पांड्या, चंद्र प्रकाश जैन ने रक्तदान किया. इसके बाद बारी-बारी से मुक्तिधाम सेवा संस्थान के सचिव नीरज कुमार, नवीन सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, सनी देव, चंदन सिंह, नीरज सिन्हा समेत 221 लोगों ने रक्तदान किया. डीडीसी इश्तियाक अहमद ने कहा कि रक्तदान शिविर समाजसेवा की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है. मौके पर करन जायसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रज किशोर जायसवाल, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. मार्खम कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान हजारीबाग. मार्खम कॉलेज इकाई के कैडेट्स ने हजारीबाग यूथ विंग के तत्वावधान में लक्ष्मी सिनेमा हॉल के सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले कैडेट्स में सार्जेंट बीना कुमारी, श्वेता राणा, रोहित नायक, संदीप लिंडा, अभिमन्यु कुमार, अभिनाश कुमार गिरी शामिल थे. मौके पर मार्खम कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ संध्या प्रेम, कॉलेज के एनसीसी सीटीओ प्रो संतोष रविदास सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola