हजारीबाग में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म, घटना के बाद से आरोपी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Jun 2024 6:57 PM
हजारीबाग में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है. इस बाबत उनके पिता ने पुलिस में आवेदन दिया. घटना के बाद पुलिस की छापेमारी जारी है.
हजारीबाग : हजारीबाग जिला अंतर्गत बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित युवती के पिता ने बरकट्ठा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसके मुताबिक 12 जून की सुबह लगभग सात बजे के करीब उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी. जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो आसपास के इलाकों में काफी छानबीन की गयी. लेकिन कहीं पता नहीं चला.
जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म
13 जून की अहले सुबह करीब 3 बजे उसकी बेटी घर आयी और अपने साथ घटी सारी आपबीती अपने परिजनों बतायी. बेटी के बयान के मुताबिक गांव के ही सुनील यादव (पिता शिव कुमार यादव) ने शौच जाने के दौरान उन्हें पकड़ लिया और जबरन उसे अपने साथ जंगल ले आया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी.
Also Read: हजारीबाग के दनुआ घाटी में दो ट्रक पलटा, चालक व उपचालक घायल
थाने में मामला दर्ज
हजारीबाग की बरकट्ठा पुलिस ने नाबालिग पिता के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 105/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग युवती को मेडिकल जांच के लिए हजारीबाग भेज दिया. घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. इस बाबत जब पुलिस से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमारी छानबीन जारी है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read: हजारीबाग के चमेली झरने से युवक का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










