हजारीबाग में गरजे सीएम चंपाई सोरेन, केंद्र ने नहीं दिया पीएम आवास, हम दे रहे 20 लाख अबुआ आवास

हजारीबाग में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रथम चरण में 1 लाख 13 हजार 78 लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिलेगा.
हजारीबाग, सलाउद्दीन : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हजारीबाग में स्वीकृति पत्र दिया. हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ जिले के हजारों अबुआ आवास योजना के लाभुक सोमवार (19 फरवरी) को हजारीबाग जिले के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शामिल हुए. इन चार जिलों के लिए 2 लाख 82 हजार अबुआ आवास प्रस्तावित हैं.
- मुख्यमंत्री ने हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रामगढ़ के लाभुकों को अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र दिया
- हजारीबाग में चार जिलों के हजारों लाभुक अबुआ आवास की स्वीकृति पत्र लेने पहुंचे
प्रथम चरण में 1,13,078 लोगों को मिलेगा अबुआ आवास
प्रथम चरण में 1 लाख 13 हजार 78 लोगों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने चारों जिले के दर्जनों लाभुकों को मंच पर बुलाकर सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पैसे झारखंड को उपलब्ध नहीं कराया. हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के लोगों के दर्द को समझा और 20 लाख लोगों के लिए अबुआ आवास योजना को मंजूरी दी.
हजारीबाग में बोले चंपाई– झारखंड में सबका होगा अपना पक्का मकान
मुख्यमंत्री ने कहा कि झोपड़ी, टूटे घर और बेघरों को अब झारखंड सरकार की ओर से तीन कमरे का पक्का मकान मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, उन सभी लोगों को हर हाल में झारखंड सरकार अबुआ आवास देगी. पहले और पीछे चयन होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इनमें जो त्रुटियां होंगी, उसे भी सुधार लिया जायेगा, लेकिन सभी को आवास मिलेगा.
Also Read : चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना के 24827 लाभुकों के अकाउंट में ट्रांसफर किए 74.48 करोड़, ईडी पर बरसे विधायक
डबल इंजन सरकार की गिद्ध दृष्टि झारखंड की संपदा पर थी
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जब जब झारखंड में शासन किया, यहां की खनिज संपदा को लूटने का काम किया. यहां के संसाधनों पर उनकी गिद्ध दृष्टि थी. झारखंड के लोगों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए कभी कोई काम नहीं किया. बुनियादी सुविधा तक लोगों को नहीं दी.
चंपाई सोरेन की सरकार हेमंत सोरेन पार्ट-2 है
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन पार्ट-2 के रूप में चंपाई सोरेन की सरकार काम कर रही है. हेमंत सोरेन के कार्यकाल में जो विकास कार्य शुरू हुए थे, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कहते हैं कि सरकार ने क्या काम किया. हम बताते हैं कि हर किसान, मजदूर के खेतों में हरियाली लाने के लिए पाइपलाइन से सिंचाई की व्यवस्था कर रहे हैं. मैट्रिक पास विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाए. 50 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को पेंशन देने का फैसला किया. 125 यूनिट बिजली फ्री देंगे. इसका लाभ 30 लाख लोगों को मिलेगा.
हेमंत सोरेन की योजनाएं धरातल पर उतर रहीं हैं : बादल
झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि 1932 का खतियान, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, सभी को पेंशन, किसानों की ऋण माफी और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम गठबंधन की सरकार ने किया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश पर जो योजनाएं शुरू हुईं थीं, वह धरातल पर उतर रहीं हैं.
गठबंधन सरकार ने युवाओं को दिया रोजगार : सत्यानंद भोक्ता
श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है. प्रमंडल स्तर पर समारोह आयोजित कर नियुक्ति पत्र बांटने का काम हमारी सरकार ने किया है.
Also Read : झारखंड में अब बनेंगे 20 लाख अबुआ आवास, 75 हजार होंगे खूंटी व सिमडेगा के लिए, सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा
उपायुक्त नैंसी सहाय ने किया अतिथियों का स्वागत
भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कहा कि अबुआ आवास योजना में जो भी त्रुटियां हैं, उसे दूर किया जाए. उन्होंने कहा कि सरकार ने लक्ष्य और संकल्प के साथ अबुआ आवास ग्रामीणों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने अतिथियों का स्वागत किया. डीडीसी प्रेरणा दीक्षित समेत अन्य अधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किया.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




