हजारीबाग में स्थाई क्षेत्रीय निदेशक नहीं, 8 महीने से पशुपालन पदाधिकारी का पद खाली 

Updated:
विज्ञापन
Hazaribagh News

हजारीबाग आकाशवाणी समीप प्रमंडल स्तरीय क्षेत्रीय निदेशक का कार्यालय

Hazaribagh News : हजारीबाग पशुपालन विभाग में स्थायी क्षेत्रीय निदेशक का पद 2024 से खाली है, जिससे सात जिलों की योजनाओं के संचालन और मॉनिटरिंग पर सवाल उठ रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News : झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर का प्रमंडलीय मुख्यालय जिला हजारीबाग के पशुपालन विभाग में स्थाई रूप में और लंबे समय से क्षेत्रीय निदेशक का पद खाली है. 2024 से क्षेत्रीय निदेशक का कार्य प्रभार में है. कह सकते हैं कि नियमित रूप से क्षेत्रीय निदेशक के नहीं रहने से सभी सात जिले हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ में विभागीय योजनाओं का समय पर संचालन इसके क्रियान्वयन से लेकर मॉनिटरिंग यानी देखरेख पर सवाल उठ रहे हैं. 

2024 से क्षेत्रीय निदेशक पद खाली

2024 के बाद से लगातार क्षेत्रीय निदेशक का पद खाली है. वर्तमान समय डॉ मुकेश कुमार सिंहा प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक है. इनकी मूल पोस्टिंग हजारीबाग में ही स्थित प्रांतीय पशु औषधालय में पशु शल्य चिकित्सक के पद पर है. यह पशु औषधालय शहरी क्षेत्र के कल्लू चौक के समीप मौजूद है.

योजनाएं प्रभावित

पशुपालन विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को समय पर मिलने वाली योजनाएं अधिकारियों के नहीं रहने से प्रभावित है. सात जिलों में खासकर बॉयलर मुर्गी वितरण योजना से लेकर शुअर विकास, बैकयार्ड मुर्गी, बकरा विकास, बत्तख चूजा सहित जोडा बैल वितरण कार्यक्रम चल रहा है. पशु टीकाकरण भी प्रमुख योजनाओं में शामिल है. कह सकते हैं कि क्षेत्रीय निदेशक के नहीं रहने से योजनाओं की समीक्षा जुगाड़ माध्यम से हो रही है.

जिला पशुपालन पदाधिकारी नहीं

31 अक्टूबर से स्थाई रूप में जिला पशुपालन पदाधिकारी का पद खाली है. बरही गोरिया करमा प्रोजेक्ट के प्रबंधक डॉ संजीव कुमार प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं.

प्रभारी अधिकारियों से संपर्क असफल 

प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ मुकेश कुमार सिंहा से संपर्क का प्रयास किया गया. लेकिन उनके मोबाइल नंबर पर इनकमिंग बंद मिला. प्रभारी जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया विभागीय कार्य सहीत चालू योजनाओं को बेहतर तरीके से पूरा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola