दादी के जन्म से लेकर विदाई तक के भजनों ने श्रद्धालुओं को झुमाया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 May 2024 5:33 PM

विज्ञापन

मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के 26 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय दादी उत्सव सोमवार से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

राणी सती मंदिर में दादी उत्सव के प्रथम दिन भव्य मंगल पाठ

राणी सती दादी के मंगल पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

आज गायक पंकज मोदी भजनों से दादी भक्तों को झुमायेंगे.

13 सुहागिन महिलाएं आज दादी का उतारेंगे आरती

प्रतिनिधि, हजारीबाग

मालवीय मार्ग स्थित राणी सती मंदिर के 26 वर्ष पूर्ण होने पर दो दिवसीय दादी उत्सव सोमवार से बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसके प्रथम दिन मंदिर परिसर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया. कई महिलाओं ने दादी का मंगल पाठ किया. मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा ने राणी सती दादी की पूजा-अर्चना की. पाठ के दौरान इत्र उत्सव, जन्मोत्सव बधाई, हल्दी महोत्सव, सिंदूर महोत्सव, मेहंदी उत्सव, गजरा उत्सव, चुनरी उत्सव व दादी पाठशाला जैसे कई उत्सव महिलाओं ने दादी के जन्म से लेकर विदाई तक में की. दादी की विदाई के समय सुहाग पिटारी का वितरण किया गया. स्थानीय कलाकार अनीता शर्मा व रितु अग्रवाल द्वारा राणी सती दादी के जन्म से लेकर विदाई तक के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. आरती के साथ पाठ समापन हुआ. मौके पर दादी भक्तों ने कहा कि दादी उत्सव का प्रथम दिन यादगार रहा. दूसरे दिन राणी सती दादी की पूजा अर्चना के बाद शाम में 13 सुहागन द्वारा महाआरती की जायेगी. धनबाद के सुप्रसिद्ध भजन गायक पंकज मोदी भजनों से दादी भक्तों को झुमाएंगे. यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस पर आयोजित किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola