सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा...पर झूमे श्यामप्रेमी
Updated at : 21 May 2024 4:41 PM (IST)
विज्ञापन

रामनगर साईं सिटी अपार्टमेंट में मंगलवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार प्रत्येक एकादशी को करता है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, हजारीबाग
रामनगर साईं सिटी अपार्टमेंट में मंगलवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. यह आयोजन श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार प्रत्येक एकादशी को करता है. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की पूजा अर्चना से की गयी. उसके बाद बाबा की ज्योत के साथ कीर्तन शुरू हुआ. श्री श्याम भक्तों ने कीर्तन का आनंद लिया. सुप्रसिद्ध भजन गायक बराकर निवासी शिवम पंसारी ने भजनों से श्याम प्रेमियों को झुमाया. खाटू वालों के भरोसे चले.. म्हारा घर, बाबा श्याम जगत को सेठ… सब काम पूरा होशी जैसे अनेकों भजन को प्रस्तुत किया. आयोजक मंडली द्वारा भी भजन प्रस्तुत किया गया. आयोजक मंडली ने कहा कि जल्द बाबा श्याम का महोत्सव होगा. बाबा श्याम की विशेष आशीर्वाद से भजन-कीर्तन कार्यक्रम में हजारीबाग के तमाम श्याम प्रेमियों का साथ और सहयोग की हम सभी अपेक्षा रखते हैं. बाबा श्याम की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




