डायन-बिसाही को लेकर वृद्ध महिला के साथ मारपीट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दारू की बुजुर्ग महिला के साथ डायन-बिसाही को लेकर मारपीट हुई है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
दारू की बुजुर्ग महिला के साथ डायन-बिसाही को लेकर मारपीट हुई है. घायल महिला बिसनी देवी पति राधे महतो का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. घटना चार मई की है. इस मारपीट की घटना के बाद पिछले तीन दिनों से पूरा परिवार डरा सहमा है. पीड़ित परिवार ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.क्या है मामला :
पीड़ित महिला बिसनी देवी ने बताया कि मेरे पड़ोस के मासोमात जिरवा और उसके परिवार वाले पिछले कुछ सालों से डायन कह कर हमें प्रताड़ित कर रहे हैं. इस संबंध में कई बार गांव में पंचायत भी हुई. पंचायत में भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ. उसने बताया कि चार मई की सुबह सात बजे घर से बाहर निकले थे. इसी दौरान जिरवा मासोमात के परिवार के सदस्य ममता, गीता, सुरेंद्र, रूपलाल ने बीच सड़क पर ही मेरे साथ मारपीट करने लगे और घसीट-घसीट कर मारने लगे. मेरा बेटा प्रकाश बचाने के लिए आया तो उनके घर के दो सदस्यों ने उसे पकड़ कर तालाब में धक्का देने के लिए ले गये. किसी तरह से वह जान बचाकर भागा. तब से पूरा परिवार डरा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










