युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 04 May 2024 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक की आत्महत्या के मामले की जांच पुलिस कर रही है.

विज्ञापन

हजारीबाग.

खिरगांव सिरका मोहल्ला के युवक भोला पासवान पिता नारायण पासवान ने फांसी लगाकर शनिवार को आत्महत्या कर ली. पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया. बड़ी बाजार टीओपी में यूडी का मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि एक मई को मृतक युवक भोला पासवान किसी का मोबाइल ले लिया था. शिकायत मिलने पर भोला पासवान को दो मई को थाना बुलाया गया था. पूछताछ के बाद लिए गए मोबाइल को वापस कर दिया. इसके बाद थाना से उसे पीआर बौंड पर छोड़ दिया गया था. शनिवार की सुबह सूचना मिली कि भोला पासवान फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. युवक ने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola