संगठन मजबूती को लेकर नाई समाज की बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नाई जाति संगठन को मजबूत करने को लेकर नाई महासभा इचाक प्रखंड कमेटी की बैठक महावीर स्थान मंगुरा में हुई.
विज्ञापन
इचाक.
नाई जाति संगठन को मजबूत करने को लेकर नाई महासभा इचाक प्रखंड कमेटी की बैठक महावीर स्थान मंगुरा में हुई. अध्यक्षता शंभू ठाकुर ने की. संचालन प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, सह सचिव विक्रम कुमार शर्मा ने किया. बैठक मे बच्चों के शिक्षा पर जोर देने, शराब सेवन पर पाबंदी, कोष संग्रह व गांव स्तर पर आपसी द्वेश को मिटाने पर बल दिया गया. बैठक मे जिला अध्यक्ष छेदी ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी गांव में कमेटी बनाया जायेगा. साथ ही इचाक प्रखंड के सभी गांव में परिवारिक सूची तैयार की जायेगी. इसमें आर्थिक, शैक्षणिक योग्यता, व्यापार व उम्र का उल्लेख होगा. इचाक प्रखंड को पांच जोन में बांटा गया. अगली बैठक में जोन प्रभारी नियुक्त कर पारिवारिक सूची बनाने की बात कही गई. बैठक में तुलेश्वर ठाकुर, तिलक ठाकुर, मनोज ठाकुर, भरत शर्मा, अशोक ठाकुर, गोपाल ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर, रामदेव ठाकुर, शंभू ठाकुर, महेश ठाकुर, दिलीप शर्मा समेत कई लोग शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










