स्कूल के 10 बच्चों की हुई नि:शुल्क नेत्र जांच
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

नव चेतन वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय गार्डेन पब्लिक स्कूल इचाक मोड़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया.
विज्ञापन
इचाक.
नव चेतन वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय गार्डेन पब्लिक स्कूल इचाक मोड़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया. हजारीबाग के प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक डॉ मोहन लाल ने 148 विद्यार्थियों व शिक्षकों की आंख की जांच की. इसमें 10 बच्चों में नेत्र दोष पाया. प्राचार्या रजनी सिन्हा ने बताया कि चिन्हित 10 बच्चों का बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग क्लीनिक बुलाया गया है. वहां बच्चों की आंख का इलाज मुफ्त में किया जायेगा. डॉ मोहन लाल ने विद्यार्थियों को अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए उपाय बताये. उन्होंने बच्चों को मोबाइल का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करने की सलाह दी. जांच शिविर को सफल बनाने में संस्था के सचिव पवन सिन्हा, सागर, आसकिन आरा समेत विद्यालय के सभी सदस्यों ने अपना अहम भूमिका निभायी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










