जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बने
Updated at : 28 Apr 2024 4:32 PM (IST)
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस संघ का सालाना वार्षिक आमसभा हजारीबाग के मिशन रोड स्थिति आवासीय कैंप कार्यालय में रविवार को हुई.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिला टेबल टेनिस संघ का सालाना वार्षिक आमसभा हजारीबाग के मिशन रोड स्थिति आवासीय कैंप कार्यालय में रविवार को हुई. झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के प्रतिनिधि के रूप में पर्यवेक्षक साकेत कुमार सिन्हा और अजय कुमार महाजन धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष उपस्थित थे. बैठक में नये सदस्यों का स्वागत किया गया. पिछले सचिव रिपोर्ट को पढ़ा गया. सलाना वार्षिक बजट पर चर्चा हुई. सर्वसम्मति से पारित किया गया. टेबल टेनिस खेल और खिलाड़ियों के उत्थान पर चर्चा की गयी. खेल में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को जोड़ने और इसमें विद्यालय व विश्वविद्यालय की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. नये कमेटी का चयन किया गया. इसमें अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, वरीय उपाध्यक्ष करन जायसवाल, उपाध्यक्ष रूचि कुजूर, सोमा अग्रवाल, अनुप राजेश लकड़ा, बहादुर राम, महासचिव भैया मुरारी सिन्हा, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार, ज्योति कुमारी, कोषाध्यक्ष अमित मल्होत्रा, कार्यकारिणी समिति सदस्य बादल अग्रवाल, सत्यम हिमांशु, विकास कुमार दास, शत्रुजय कुमार शामिल है. धन्यवाद ज्ञापन अनुप राजेश लकड़ा ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




