यंग ब्लड ग्रुप के जिलाध्यक्ष बने सोनू तिर्की
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

यंग ब्लड ग्रुप के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू के नेतृत्व में हत्यारी गांव में रविवार को बैठक हुई. अध्यक्षता सोनू तिर्की ने की.
विज्ञापन
हजारीबाग.
यंग ब्लड ग्रुप के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज टुडू के नेतृत्व में हत्यारी गांव में रविवार को बैठक हुई. अध्यक्षता सोनू तिर्की ने की. बैठक में यंग ब्लड ग्रुप के जिलाध्यक्ष सोनू तिर्की व जिला सचिव ललित उरांव, कोषाध्यक्ष प्रवेश हांसदा, उपाध्यक्ष महेश उरांव, रंजीत लकड़ा, उपसचिव पिंटू कुजूर को बनाया गया. मनोज टुडू ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए आदिवासी समाज को सबसे पहले प्रत्येक क्षेत्र वैज्ञानिक, डॉक्टर, इंजीनियर, शोधकर्ता, कृषि पशुपालन स्वरोजगार, शिक्षा, टेक्नोलॉजी कौशल अपनी भाषा संस्कृति विधि विधान व अन्य सभी क्षेत्र में महत्वपूर्ण जोरदार सभागिकता निभानी होगी. लोगों को ग्रुप में शामिल कर एकजुटता के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया. कमेटी का विस्तार के बाद बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्ग सबकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास के समुचित कार्य किये जायेंगे. पांच मई तक कमेटी का पूर्ण रूप से विस्तार किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










