हजारीबाग जिला योग एसोसिएशन का सम्मान समारोह
Updated at : 30 Apr 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सत्यानंद ओपन योगा चैंपियनशिप का आयोजन रांची के स्कूल में 27 व 28 अप्रैल को हुआ.
विज्ञापन
हजारीबाग.
राज्य स्तरीय सत्यानंद ओपन योगा चैंपियनशिप का आयोजन रांची के स्कूल में 27 व 28 अप्रैल को हुआ. इसमें हजारीबाग जिला योग संघ की ओर से जिला योग की टीम थी. तीन लोगों को अलग-अलग आयु वर्ग में प्रथम और तीन को द्वितीय पुरस्कार मिला. हजारीबाग जिला योग एसोसिएशन ने आरोग्यं अस्पताल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हर्ष अजमेरा मौजूद थे. मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और सेलिब्रेशन देकर सम्मानित किया. विजेताओं में विनीत कुमार सिंह, विकास कुमार दास, सुरभी सिंह, सृष्टि जैन, पुरुष वर्ग में शत्रुंजय कुमार व महिला वर्ग में रेणु कुमारी को मिला. मौके पर योग संघ संरक्षक भैया मुरारी सिन्हा, उपाध्यक्ष रीना सिंह व सचिव रविंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




