शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का समापन

Updated at : 29 Apr 2024 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का समापन

श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व एसबीएम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से छह दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग.

श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय व एसबीएम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की ओर से छह दिवसीय व्याख्यानमाला का समापन हुआ. सोमवार के व्याख्यानमाला का विषय था-भारतीय समाज परंपरा और वैश्वीकरण. मुख्य वक्ता विभावि के प्राध्यापक सह प्रमुख डॉ तनवीर युनूस थे. प्राचार्य डॉ समाप्ति पॉल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया. सहायक प्राध्यापिका श्यामली सलकर ने डॉ तनवीर यूनूस का स्वागत किया. प्रशिक्षुओं ने स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. डॉ तनवीर युनूस ने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल ज्ञान देना ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व का निर्माण करना है. प्राचार्य डॉ समाप्ति पॉल ने व्याख्यानमाला की श्रृंखला में आए सभी वक्ताओं तथा कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को धन्यवाद दिया. संचालन एसबीएम की प्रशिक्षु सेजल कुमारी व एसआरएसएटीटीसी की जीनत बानो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार सोनी ने किया. कार्यक्रम में समन्वयक डॉ परीक्षित लायक, तनिमा प्रिया, विवेकानन्द पांडेय, सुबोध कुमार दुबे, सुनील कुमार सोनी, दयानंद यादव, डॉ सत्या सिंह, गोपाल राम, सिन्टू वर्मा, अरविंद मालाकार, सत्यजीत बेरा, प्रीतेश श्रीवास्तव व एसबीएम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अमित कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, मंजरी कुमारी, सुषमा कुमारी, डॉ रूपा रानी, रविकांतमणि, विवेक कुमार रवि, रविशंकर प्रसाद आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola