गुरदयाल महतो की जयंती मनायी गयी
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 13 Jan 2026 10:34 PM
पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा, गुरदयाल महतो ने बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा की ज्योत जलायी
बड़कागांव. मंगलवार को बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस व पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गांवों में प्रभातफेरी निकाली. अतिथियों ने जीडीएम चौक स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद बालिका उच्च विद्यालय में सभा का आयोजन हुआ. अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने की. उन्होंने कहा कि गुरदयाल महतो ने बड़कागांव क्षेत्र में शिक्षा की ज्योत जलायी. सचिव प्रो सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बालिका उच्च विद्यालय सह प्लस टू उच्च विद्यालय की झारखंड सरकार से स्थायी प्रस्वीकृति प्राप्त हो गयी है. इस अवसर पर जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी बालेश्वर कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, सेवानिवृत्त डीएसपी मुकुटधारी महतो, सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कर्णपुरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो, पूर्व पंसस बासमती देवी, दामोदर प्रसाद मेहता, बालेश्वर महतो, उमेश साव, द्वारिकानाथ सिंह, बैजनाथ महतो, शिक्षिका विमली कुमारी, पूर्व प्राचार्य मालती कुमारी, शिक्षक अशोक कुमार, अख्तर हुसैन, शिक्षिका शोभा कुमारी, मीनाक्षी देवी, सपना कुमारी, कुलदीप कुमार, शंकर कुमार, मो इकबाल, विनोद कुमार, प्रमिला कुमारी, अर्जुन सिंह, किनू महतो सहित कई लोग मौजूद थे.
गुरुदयाल महतो का योगदान अविस्मरणीय
बड़कागांव पश्चिम क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने कहा कि बड़कागांव को संवारने में गुरदयाल महतो द्वारा जो योगदान दिया गया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता है. मध्य क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि गुरदयाल महतो ने शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्र में भी योगदान दिया. मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. संचालन राम लखन महतो व छात्राओं ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










