शिलाडीह में भव्य जुलूस, कला प्रदर्शन रहा खास

Updated:
विज्ञापन
शिलाडीह में भव्य जुलूस, कला प्रदर्शन रहा खास

विधायक अमित यादव ने तलवारबाजी कर रामभक्तों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन

बरकट्ठा. ग्राम शिलाडीह में रामनवमी के विजयादशमी पर शनिवार की रात भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस महावीर स्थान से निकलकर देवी मंडप होते हुए कालीमंडा पहुंचा. रविवार को शिलाडीह स्थित तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. इस दौरान दुर्गा वाहिनी की माताएं, बहनों एवं युवकों द्वारा एक से बढ़कर एक कला के प्रदर्शन किये गये. स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने भी रामभक्तों के बीच तलवारबाजी कर उनका हौसला बढ़ाया. बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, गोरहर थाना प्रभारी नीतीश कुमार सिंह, दंडाधिकारी राकेश बिहारी पांडेय, मिंटू रजक एवं पुलिस बल जुलूस का निगरानी करते रहे. रामभक्तों के द्वारा चौक-चौराहों पर पानी व नाश्ता की व्यवस्था की गयी थी. जुलूस में शामिल होकर पंसस प्रतिनिधि शमीम अंसारी ने भाईचारा कायम रखते हुए लाठी खेल का प्रदर्शन किया. जुलूस में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुस अंसारी, पंंसस प्रतिनिधि राजकुमार गिरी, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय, पूजा समिति अध्यक्ष सुनील पांडेय, सचिव श्याम सिंह, कोषाध्यक्ष शिवलाल यादव, उपाध्यक्ष दीपू साहू, समर सत्ता प्रमुख मुकेश पांडेय, मार्गदर्शक चंद्रशेखर सिंह, अर्जुन पांडेय, शंभु पांडेय, नंदलाल मंडल, प्रमोद पंडित, राजन चौधरी, प्रदीप पांडेय, रामबचन पांडेय समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola