सरकार की चुप्पी दर्शा रही संवेदनहीनता : अन्नपूर्णा देवी

Updated:
विज्ञापन
सरकार की चुप्पी दर्शा रही संवेदनहीनता : अन्नपूर्णा देवी

पीड़ित परिवार से मिलीं केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन

विष्णुगढ़. 12 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिला. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की चुप्पी उसकी संवेदनहीनता को दर्शाती है. 24 मार्च की रात मासूम के साथ हुई बर्बरता ने निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी है. घटना के छह दिन बाद भी हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. उन्होंने कहा कि झारखंड में नारियों पर अत्याचार और हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं. राज्य सरकार केवल कागजों पर नारी सम्मान की बात करती है. पुलिस प्रशासन कोयला, बालू और पत्थर की लूट को संरक्षण देने में व्यस्त है. ट्रकों की गिनती के लिए अफसरों के पास समय है, लेकिन एक गरीब नाबालिग की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कोई नहीं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की चुप्पी पर भी कटाक्ष किया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद सरकार की ओर से एक ट्वीट तक नहीं आया है. प्रतिनिधिमंडल में बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो, बरही विधायक मनोज यादव और बरकट्ठा विधायक अमित यादव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola