घायलों के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करेगा फ्रेंड्स क्लब

अन्नदा चौक स्थित प्रभु निवास मार्केट में फ्रेंड्स क्लब की बैठक हुई.
हजारीबाग. अन्नदा चौक स्थित प्रभु निवास मार्केट में फ्रेंड्स क्लब की बैठक हुई. जिसमें रामनवमी धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा हुई. कहा गया कि रामनवमी जुलूस में शस्त्र चालन प्रदर्शन के क्रम में कई लोग घायल हो जाते हैं और तत्काल अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं. फ्रेंड्स क्लब की ओर से ऐसे लोगों के प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करायी जायेगी. वहीं रामभक्तों के लिए अल्पहार, पेयजल, चना, गुड, खीरा की भी व्यवस्था की जायेगी. नवमी के दिन शस्त्र पूजन करने की बात कही गयी. बैठक की अध्यक्षता सुनील गुप्ता ने की. संचालन भैया अभिमन्यु प्रसाद ने किया. बैठक में सुरेंद्र वर्मा, अजय कुमार, राजू, अजय, दिलचंद, बबलू कुमार, राजकिशोर अग्रवाल, दिनेश नाटवानी, प्रशांत सिन्हा, अजय खन्ना, राकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, सचिन कुमार, सुभाष कुमार, जितेंद्र केसरी, जीतू यादव, दिलीप कुमार, गुड्डू गुप्ता, पवन खंडेलवाल, अनिल केसरी, मनोज सिन्हा, मनोज गुप्ता, उज्वल सिन्हा, भोला व केशव सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सलाउद्दीन
सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










