पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 5.43 लाख रुपये की साइबर ठगी

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 5.43 लाख रुपये की साइबर ठगी

पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर शहर की एक बेरोजगार युवती से साइबर ठगों ने 5.43 लाख रुपये की ठगी की. इस संबंध में भुक्तभोगी युवती ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

हजारीबाग. पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर शहर की एक बेरोजगार युवती से साइबर ठगों ने 5.43 लाख रुपये की ठगी की. इस संबंध में भुक्तभोगी युवती ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक लिंक आया. ठगों ने उस लिंक को लाइक करने के लिये कहा. लिंक में पार्ट टाइम जॉब ऑफर था. भुक्तभोगी युवती ने जॉब ऑफर को स्वीकार किया. ठगों ने उसे काम करने के लिये टास्क दिया. इसके बाद युवती को टेलीग्राम ऐप से जोड़ दिया. ठगों ने युवती को रुपये लगाने के लिये लिंक भेजा. दिये गये लिंक के माध्यम से युवती ने छोटी किस्त में रुपये भेजे. कुछ देर बाद भेजी गयी राशि के एवज में युवती के अकाउंट में दोगुना रुपये आया. इस तरह युवती ने बड़े एमाउंट में रुपये भेजने लगी. जब उसने कई किस्तों में 5.43 लाख रुपये भेजे तो उसके एवज में कोई राशि नहीं आयी. इसके बाद युवती को पता चला कि वह साइबर ठगों के शिकार बन गयी है. साइबर पुलिस ने कहा कि लालच में आकर युवती ठगी का शिकार हुई है. मामले की जांच-पड़ताल चल रही है.

पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया

बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया है. अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया कि वे अनजान लिंक और ऐप से न जुड़ें. साइबर अपराधी नये-नये तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. ठग अपनी बातों में उलझाकर बैंक और आधार की डिटेल लेकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. इससे बचने के लिये पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि लोग अनजान कॉल और दिये गये लिंक में अपने डिटेल न डालें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola