मधुलिका ट्रेडर्स से चार लाख रुपये की चोरी

Updated at : 15 Apr 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
मधुलिका ट्रेडर्स से चार लाख रुपये की चोरी

दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर दिखी.

विज्ञापन

: चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरा में कैद बरही. गया रोड स्थित छड़ सीमेंट की दुकान मधुलिका ट्रेडर्स से करीब चार लाख रुपये की चोरी हो गयी. घटना मंगलवार अपराह्न करीब चार बजे की है. घटना के संबंध में दुकान के मालिक दीपक केसरी (पिता दिनेश प्रसाद केसरी) ने बरही थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार, दीपक कुमार दिन के 12.50 बजे स्टॉफ के जिम्मे दुकान छोड़ कर दोपहर का खाना खाने अपने घर चले गये. खाना खाकर करीब दो बजे दुकान आये, तो पाया कैश काउंटर टूटा हुआ है और काउंटर में रखा चार लाख रुपया गायब है. दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच करने पर चोरी करने वाले व्यक्ति की तस्वीर दिखी. सीसीटीवी में वह व्यक्ति कैश काउंटर तोड़ कर रकम निकलता हुआ दिख रहा है. बरही थाना प्रभारी आभास कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज से पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SALLAHUDDIN

लेखक के बारे में

By SALLAHUDDIN

SALLAHUDDIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola