10 घंटे बाद हटा जाम, ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
10 घंटे बाद हटा जाम, ट्रैक्टर के मालिक व चालक पर प्राथमिकी

ग्राम गैड़ा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत का मामला

विज्ञापन

बरकट्ठा. ग्राम गैड़ा में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्चे की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं सड़क जाम को लगभग 10 घंटे बाद हटाया गया. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से गैड़ा निवासी अंकुश कुमार (आठ वर्ष, पिता लक्ष्मण साव) की दर्दनाक मौत हो गयी थी. इस मामले में मृतक की मां रीतु देवी के आवेदन पर बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बिना नंबर के लाल रंग के ट्रैक्टर के मालिक ग्राम बरवां निवासी बिट्टू कुमार (पिता गोपी प्रसाद) और चालक गणेश कुमार (पिता मितल भुइयां) को नामजद आरोपी बनाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था. बाद में बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, अंचल अधिकारी नवीन भूषण कुल्लू तथा प्रभारी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार ने लोगों को समझाया. इसके बाद लगभग 10 घंटे बाद रात दो बजे सड़क जाम समाप्त कराया गया. तब पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. वहीं चालक गणेश कुमार और बालू लदे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना लाया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को सरकार से मिलने वाली सहायता मुआवजा राशि दिलायी जायेगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola