खेल निदेशक को फुटबॉल एकेडमी ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
खेल निदेशक को फुटबॉल एकेडमी ने किया सम्मानित

फुटबॉल एकेडमी बनाम खुटरा फुटबॉल क्लब के बीच प्रदर्शनी मैच

विज्ञापन

हजारीबाग. झारखंड सरकार के खेलकूद एवं कला संस्कृति विभाग के निदेशक आसिफ एकराम रविवार को हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड स्टेडियम पहुंचे. यहां फुटबॉल एकेडमी के सदस्यों, पुराने व मौजूदा खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया. निदेशक के सम्मान में फुटबॉल एकेडमी बनाम खुटरा फुटबॉल क्लब के बीच प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया. इसमें फुटबॉल एकेडमी ने खुटरा क्लब को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया. निदेशक ने खिलाड़ियों से कहा कि वह खेल को अपने करियर से जोड़कर मेहनत करें. झारखंड सरकार का खेल विभाग ऐसे खिलाड़ियों को हर संभव सहायता करने को तैयार है. खेल समाप्ति के बाद स्टेडियम ग्राउंड में बने एक कमरे को फुटबॉल एकेडमी के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराने के बाद उसका विधिवत उदघाटन किया. निदेशक को भैया मुरारी सिन्हा के साथ हजारीबाग फुटबॉल संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन फुटबॉल एकेडमी के सचिव नजरूल हसन ने दिया. मौके पर सरफराज अहमद, अशोक भट्टाचार्य, बहादुर राम, अग्रवाल सर, आफताब आलम, लाल किशोर प्रसाद, शफीउल्लाह खान, मो सज्जाद, राजू कुमार समेत बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola