बंदर के हमले में दो बच्चों समेत पांच जख्मी
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

एक हजारीबाग रेफर
विज्ञापन
बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदर के हमले में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों में ग्राम कलहाबाद निवासी अनमोल कुमार (13 वर्ष, पिता मुकेश रवानी), ग्राम बेलकप्पी निवासी रियांश कुमार (तीन वर्ष, पिता राजेश प्रसाद), ग्राम गयपहाड़ी निवासी लुखरी देवी (78 वर्ष, पति भेजो महतो), ग्राम सलैया निवासी छकनी देवी (50 वर्ष, पति खूबलाल महतो) तथा ग्राम परबत्ता निवासी मुन्द्री देवी (50 वर्ष, पति सरयू राम) शामिल हैं. सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने छकनी देवी को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.
पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
केरेडारी. एनटीपीसी के चट्टी-बरियातू कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. टूर्नामेंट का उदघाटन परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने किया. इस टूर्नामेंट में परियोजना प्रभावित गांवों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. इस अवसर पर सीबीसीएम्पी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा चट्टी-बरियातू के मुखिया झरिलाल महतो तथा पूर्व मुखिया सुंदर गुप्ता भी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










