ePaper

मचान एवं टेंट हाउस में आग लगने से आठ बकरी जिंदा जली

Updated at : 16 Mar 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
मचान एवं टेंट हाउस में आग लगने से आठ बकरी जिंदा जली

. बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित कुम्हार मुहल्ला में दो मचान, टेंट हाउस एवं दो शौचालय में आग लगने से आठ बकरी एवं उसके बच्चे जिंदा जल गयी.

विज्ञापन

छह लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख 16हैज114में- मचान में आग लगने के बाद नष्ट संपति बड़कागांव. बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित कुम्हार मुहल्ला में दो मचान, टेंट हाउस एवं दो शौचालय में आग लगने से आठ बकरी एवं उसके बच्चे जिंदा जल गयी. घटना होली के दिन 15 मार्च की दो बजे की है. ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया. लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. मचान पेरू प्रजापति एवं उनके दो पुत्र पिंटू प्रजापति व विवेक प्रजापति का टेंट हाउस था. घटना के संबंध में पैरु प्रजापति एवं पिंटू प्रजापति ने बताया कि हमलोग होली खेलने के लिए घर से बाहर थे. इस दौरान मचान में आग की सूचना मिली. आग लगने के करण मचान जलकर गिर गया. जिसके नीचे दो बकरी, दो खांसी, चार बकरी के बच्चे मचान में दबकर जिंदा जल गये. इसके अलावा टेंट हाउस के चार बॉक्स, 20 कुर्सी, 20 गद्दा, एक जनरेटर, 20 कंबल, एक साइकिल, सात ट्रैक्टर पुआल, 10 तिरपाल, बिजली का तार, दो शौचालय, 10 टेबल जलकर राख हो गया. इस आगजनी में छह लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इसके अलावा पड़ोसी हीरालाल प्रजापति के मचान में भी आग लग गयी एवं उनको भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन वाहन के पास कई बार फोन किया गया, लेकिन वे फोन नहीं उठाये. इसके बाद बड़कागांव थाना को सूचना दी गयी. पुलिस ने एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक को सूचना देकर अग्निशमन वाहन पहुंचाया. थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola