ऑटो चालक के घर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन
ऑटो चालक के घर में लगी आग

घर में रखे नकद, गहने व सामान जले

विज्ञापन

कटकमसांडी. पेलावल थाना क्षेत्र के पबरा गांव निवासी टिंकू कुमार के घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया. घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है. इस संबंध में भुक्तभोगी टिंकू कुमार ने पेलावल ओपी में आवेदन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. आवेदन में बताया गया है कि आग लगने के समय उसका परिवार घर पर मौजूद नहीं था. इस कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका. आसपास के लोगों ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं तो शोर मचाया. ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. इस घटना में घर में रखे नकद, गहने, कपड़े, फर्नीचर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गये. भुक्तभोगी ने सात से आठ लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. भुक्तभोगी के अनुसार वह ऑटो चालक है. अचानक हुई इस घटना से उसका पूरा परिवार संकट में आ गया है. उसने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola