विभावि यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में फिर से होगा एलएलएम में नामांकन

50 सीट के लिए 87 आवेदक प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए
हज़ारीबाग. लगभग दो वर्षों तक बंद रहने के बाद विनोबा भावे विवि के कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार के प्रयासों से विवि के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में फिर से एलएलएम में नामांकन लिया जायेगा. कुलपति के निर्देश से विधि कॉलेज में संचालित एलएलएम पाठ्यक्रम में सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन मंगलवार 18 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. नामांकन प्रकोष्ठ के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 50 सीट है. प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 111 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था. इसमें से 87 आवेदक प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए. सत्र 2022-24 में परीक्षा परिषद ने नामांकन सूची तैयार करा कर पूरी नामांकन व्यवस्था को विवादित बना दिया था. नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए थे. इसके बाद भी अजीबोगरीब नियम बना कर 50 में से 24 स्थान रिक्त छोड़ दिये गये थे. इस समय में सत्र 2022-24 में यूएलसी को 48 लाख रुपये का नुकसान हुआ था. सत्र 2022-24 में उत्पन्न नामांकन संबंधी विवाद के कारण ही 2023-25 में भी नामांकन नहीं हो पाया था. इसके कारण 2023-25 में पूरे एक करोड़ रुपये का नुकसान विधि महाविद्यालय को उठाना पड़ा था. बाद में विभावि के नैक ग्रेडिंग पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने पहले नामांकन समिति की बैठक बुलाई. जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से परीक्षा परिषद द्वारा नामांकन लेने की विवादित व्यवस्था को समाप्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




