अतिक्रमण कर बने दुकान, मकान व शेड तोड़े गये

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमण कर बने दुकान, मकान व शेड तोड़े गये

स्थानीय प्रशासन की लगातार तीसरे दिन कार्रवाई

विज्ञापन

बरही. स्थानीय प्रशासन ने बरही में तीसरे दिन बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान बरही चौक, हजारीबाग रोड, गया रोड, धनबाद रोड व पटना रोड में अतिक्रमण कर लगाये गये फुटकर दुकान, फल सब्जी के ठेलों को बलपूर्वक हटा दिया गया. अतिक्रमण कर बनाये गये पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. अतिक्रमण के दायरे में आने वाले शेड को भी तोड़ा गया. अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल व बीडीओ जयपाल महतो के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जायेगी. पदाधिकारियों ने एनएचएआइ कार्यालय के सामने के दुकान संचालकों को दुकान हटा लेने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है. कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक अजय कुमार, कर्मचारी रीतलाल रजक, मार्केटिंग अधिकारी मनोहर भगत, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार, कपुलदीपक नाग, पंचायत सचिव सरोज कुमार, राजेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी कुमारी, छट्ठू गंझू, ललिता कुमारी शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola