वन भूमि पर संचालित होटलों को अतिक्रमण मुक्त किया

दर्जनों लाइन होटलों को प्रशासन ने जेसीबी लगा कर शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया.
चौपारण. जीटी रोड किनारे वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित दर्जनों लाइन होटलों को प्रशासन ने जेसीबी लगा कर शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया. होटल को ध्वस्त करने के लिए दो जेसीबी मशीन लगायी गयी. हाइकोर्ट के आदेश पर इस क्षेत्र को पूर्व में अतिक्रमण मुक्त किया गया था, लेकिन लाइन होटल एवं ढाबा संचालक पुनः होटल स्थापित कर वनभूमि को अतिक्रमण कर रहे थे. होटलों को ध्वस्त करने की यह कार्रवाई लोहाबर से दनुआ तक करीब 12 किमी तक की गयी. प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल ने कहा कि वनभूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा. अभियान में एसीएफ एके परमार, वनपाल ओम प्रकाश, विद्या भूषण, गोपी पासवान, आनंद सिंह, राज कुमार गुप्ता, चेतन कुमार, पंकज कुमार, अजीत गंझू, संतु कुमार, शिशिर मिंज, मनोरंजन कुमार सहित कई वनकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










