शबरी जयंती पर कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

Updated:
विज्ञापन
शबरी जयंती पर कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

माता शबरी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

पदमा. प्रखंड के सूरजपूरा स्थित तिलैडीह ग्राम में प्रखंड स्तरीय अखिल भारतीय भुइयां कल्याण समिति की ओर से माता शबरी जयंती मनायी गयी. इस मौके पर माता शबरी की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुइयां और भाजपा अनुसूचित जाति जिला मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि भुइयां समाज में फैली कुरीतियों का उन्मूलन ही माता शबरी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. नयी पीढ़ी को शिक्षा से परिपूर्ण करना, शराब सेवन पर पाबंदी और नवयुवकों को नशे से दूर रखना आवश्यक है. इससे ही समाज का कल्याण संभव है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शराब सेवन नहीं करने का संकल्प लिया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. बरही प्रखंड अध्यक्ष छोटी राम, सूरजपुरा मुखिया सीताराम मेहता, पदमा प्रखंड अध्यक्ष अंबिका भुइयां, पंसस मनोज गुप्ता, मुनेश्वर प्रसाद मेहता, कल्लूराम भुइयां और गोविंद आंबेडकर सहित अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

स्कूल बंद मिलने पर बीडीओ नाराज

सूरजपूरा में आयोजित शबरी जयंती समारोह के दौरान भुइयां समाज के उत्थान और बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की जा रही थी. इसी बीच बिना निमंत्रण के बीडीओ निधि रजवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गयीं. मंच पर पहुंचकर उन्होंने आयोजन कर्ताओं से अपनी बात रखी, जिस पर कुछ समय के लिए माहौल शांत हो गया. बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलैडीह में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला. कमरे बंद थे. केवल एक शिक्षक मौजूद थे. जानकारी ली, तो पता चला कि बच्चों को शबरी जयंती में शामिल कराने के लिए स्कूल से भेजा गया है. बीडीओ ने कहा कि सामाजिक आयोजन महत्वपूर्ण हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई छुड़वाना बिल्कुल उचित नहीं है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola