बड़कागांव में दशमी व एकादशी पर लगा मेला
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

जुलूस में भव्य झांकियां देख अभिभूत हुए लोग
विज्ञापन
बड़कागांव. विजयादशमी एवं एकादशी पर आकर्षक झांकियों के साथ 17 अखाड़ों ने जुलूस निकाला. मौके पर आयोजित मेले का उदघाटन विधायक रोशन लाल चौधरी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, उप प्रमुख वचन देव कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच की अध्यक्षता रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी ने की. मौके पर महासमिति की ओर से विभिन्न अखाड़ों के अध्यक्ष एवं सचिव को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, मनोज दांगी, जदयू जिला सचिव सुरेश सोनी, पतरातू के विनोद साव, संजय साव, रामप्रवेश साव आदि मौजूद थे. सोमवार तक सड़कों पर झांकी रही.
ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार का हुआ अंतिम संस्कार
बड़कागांव. साहिबगंज एफसीआइ के ट्रांसपोर्टर 55 वर्षीय मनोज कुमार का अंतिम संस्कार बड़कागांव के दो मुहान नदी श्मशान घाट में किया गया. मुखाग्नि पुत्र शुभम ने दी. शोक व्यक्त करनेवालों में विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रंजीत कुमार, डॉ बालेश्वर महतो, पप्पू कुमार, शशि मेहता, दिनेश सिन्हा, संदीप कुशवाहा, दिलीप दांगी, पारसनाथ प्रसाद, टुकेश्वर प्रसाद सहित अन्य शामिल हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










