अन्नदा कॉलेज की आठ छात्राओं का हुआ कैंपस सेलेक्शन

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
अन्नदा कॉलेज की आठ छात्राओं का हुआ कैंपस सेलेक्शन

प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय रखवा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्कूल बैग का वितरण किया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा स्मार्ट फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को जॉब कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. इसमें बीबीए, अंग्रेजी व वाणिज्य संकाय की 35 छात्राओं ने भाग लिया. साक्षात्कार दो चरणों में आयोजित हुआ. पहले चरण में 18 छात्राओं का चयन अगले चरण के लिए किया गया. पर्सनल इंटरव्यू राउंड में आठ छात्राओं को एकेडमिक ट्रेनर एवं काउंसलर के पद के लिए चुना गया़ उन्हें औसत 3.5 लाख का पैकेज ऑफर किया गया. कैंपस सेलेक्शन में वाणिज्य विभाग से नैन्सी जैन, शाल्वी कुमारी, दिव्यानी सिंह, अंग्रेजी विभाग से अन्वेषा सिन्हा, प्रियंका कुमारी, सुनैना कुमारी, बीबीए विभाग से श्रेया कुमारी व काशफ परवीन का चयन हुआ है़ कार्यक्रम के आयोजन में डॉ विनिता कुमारी को-ऑर्डिनेटर प्लेसमेंट सेल, स्मार्ट फाउंडेशन के निदेशक आशीष सिंह, कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी समेत अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी़

नव सृजित प्राथमिक विद्यालय में स्कूल बैग का वितरण

विष्णुगढ़. प्रखंड के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय रखवा में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्कूल बैग का वितरण किया गया. जेएलकेएम प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुनवा देवी और विद्यालय पश्चिमी की संयोजिका हेमंती कुमारी ने संयुक्त रूप से पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया. सुरेश कुमार ने कहा कि अगर बच्चों को कल के समाज का नेतृत्व देना है, तो आज उन्हें शिक्षा का उपहार देना होगा. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग बच्चों की उच्च शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए हर प्रकार से सहयोग कर रहा है. उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें. शिक्षा, मध्याह्न भोजन या किसी प्रकार की समस्या होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति को जानकारी दें. उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी और कहा कि सफलता जरूर मिलेगी. शिक्षकों द्वारा पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्यक्रम में संयोजिका हेमंती कुमारी, सहायक अध्यापिका दयामनी सोरेन, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गुनवा देवी, बबीता कुमारी, गूंजा भारती, सोनिया देवी, मोहिनी देवी सहित कई अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola