हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद, अमन-शांति की दुआ से गूंजा हजारीबाग

Updated:
विज्ञापन
हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद, अमन-शांति की दुआ से गूंजा हजारीबाग

हजारीबाग जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया.

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग जिले में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया. सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर नमाज अदा करने पहुंचे. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का संदेश दिया. पूरा माहौल उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा.

शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती अब्दुल जलील ने सुबह आठ बजे पहली जमात की नमाज पढ़ायी, जबकि दूसरी जमात नौ बजे कारी हसीब रजा इस्लामी ने अदा करायी. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मस्जिद पहुंचकर अमन और शांति की दुआ मांगी. 30 दिन के रोज़े के बाद ईद के अवसर पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर खुशियां बांटते रहे. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे पर ईद की रौनक साफ झलक रही थी. इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों के इमामों की तकरीर लोगों ने ध्यानपूर्वक सुनी.

कई लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी

सर्व धर्म संभाव के सदस्य भी जामा मस्जिद पहुंचे और मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, जेपी जैन, भैया असीम, काजू, मो. वारिश सहित कई लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, आबिद अंसारी, सलीम रजा, मो. सरफराज अहमद, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सुनील शर्मा, विकास राणा, सतीश कुमार दास, राजेश मेहता सहित अन्य नेताओं ने भी ईद की मुबारकबाद दी.

त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे. अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सदर सीओ आशुतोष कुमार और पुलिस बल लगातार विधि-व्यवस्था की निगरानी में लगे रहे.

ईद भाईचारे का संदेश देता है : सहायक निदेशक

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सैयद राशिद अख्तर ने भी अपने परिवार के साथ ईद की नमाज अदा की. उन्होंने सभी जिले वासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दिया और देश एवं समाज में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola