ePaper

... बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी संपन्न

Updated at : 30 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
... बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी संपन्न

प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी की पूजा धूमधाम से की गयी

विज्ञापन

बड़कागांव. प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में दुर्गा महाष्टमी की पूजा धूमधाम से की गयी. पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों में महिलाओं की लंबी कतार सुबह से लेकर शाम तक लगी रही. अक्तूबर को नवमी पूजा होगी. बड़कागांव के देवी मंडप में 8:00 बजे बली पूजा काली मंदिर में 8:30 बजे बली पूजा होगी. उसके बाद प्रखंड के विभिन्न गांव मोहल्ले में बली पूजा होगी. दो अक्तूबर को विजयदशमी का पूजा एवं दशहरा का मेला आयोजन किया जायेगा. मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के आकर्षक पंडाल में दूरदराज से आने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यहां दुर्गा महाष्टमी पूजा करने वाले भक्तों की संख्या अधिक देखी गयी. मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक दामोदर प्रसाद मेहता ,अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी, टुकन महतो, बसंत नारायण तिवारी, उपसंयोजक अशोक सिंह ,संरक्षक रामधनी महतो, जयशंकर मेहता, झमन प्रसाद, कैलाश महतो, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, मनोज गुप्ता , घनश्याम जायसवाल ,जय हिंद महतो, सचिव पिंटू गुप्ता उर्फ खीरेंद्र कुमार गुप्ता, उप सचिव संजय कुमार, अवध किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष हुलास प्रसाद दांगी, उप कोषाध्यक्ष सरोज कुमार, यदु प्रसाद दांगी, मनोरंजन मंत्री डॉ धनेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, सत्यजीत विद्या अलंकार उर्फ़ मंटू आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.मुखिया रंजीत कुमार मेहता, अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में दैनिक बाजार के दुर्गा मंदिर में अष्टमी पूजा सफल रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola