..हिंदू नववर्ष 2083 व डॉ हेडगेवार जयंती मनायी गयी

Updated:
विज्ञापन
..हिंदू नववर्ष 2083 व डॉ हेडगेवार जयंती मनायी गयी

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ने गुरुवार को विक्रम नव संवत्सर 2083 (हिंदू नव वर्ष) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी.

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग ने गुरुवार को विक्रम नव संवत्सर 2083 (हिंदू नव वर्ष) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पथ संचलन से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. विद्यालय के घोष दल, आकर्षक झांकियां और आचार्य इसमें सम्मिलित हुए. इस संचलन का उद्देश्य समाज में हिंदू नव वर्ष के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व का संदेश देना था.

कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता और प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. भारत माता पूजन और डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. सचिव मेहता ने इस तिथि के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसी दिन सृष्टि की रचना, भगवान श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक, सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की स्थापना, चैत्र नवरात्र का प्रारंभ तथा स्वामी दयानंद सरस्वती का प्राकट्य जैसे महत्वपूर्ण प्रसंग जुड़े हैं.

प्रधानाचार्य झा ने कहा कि इस पावन तिथि पर युधिष्ठिर ने राजगद्दी संभाली थी. उन्होंने डॉ. हेडगेवार के योगदान को रेखांकित करते हुए बताया कि उन्होंने हिंदू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की, जिसके माध्यम से देशभक्ति और संगठन की भावना का व्यापक प्रसार हुआ.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola