बेटा-बेटी में भेदभाव न करें : प्रमुख

Updated:
विज्ञापन
बेटा-बेटी में भेदभाव न करें : प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम

विज्ञापन

बरकट्ठा. चामुदोहर गांव में मानव विकास संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, मुखिया प्रेमिका देवी, पंचायत समिति सदस्य लीलावती देवी, उपमुखिया मालो देवी, संस्था सचिव बीरबल प्रसाद थे. प्रमुख ने कहा कि यह दिन महिलाओं के संघर्ष, ताकत और अधिकारों को सम्मान देने का विशेष अवसर है. उन्होंने सभी माताओं से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने का आग्रह किया. कहा कि लड़का-लड़की में भेदभाव नहीं करें. मुखिया प्रेमिका देवी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना जरूरी है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें. बीरबल प्रसाद ने महिलाओं के सशक्तीकरण और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मंच संचालन अंजू मुर्मू ने किया. आयोजन में राहुल कुमार, रॉबिन कुमार, रोज बेनित एक्का, मारिया दास बास्के, कार्तिक महतो, रोहित टुडू समेत अन्य का योगदान रहा.

प्रगतिशील महिलाओं को सम्मानित किया गया

दारु. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कबिलासी पंचायत भवन में समारोह हुआ. उदघाटन महिला दीदी ने केक काटकर किया. मौके पर प्रगतिशील महिलाओं को सम्मानित किया गया. कृषि जगत तथा अन्य क्षेत्र में सफल महिला किसानों की जानकारी दी गयी. मौके पर उपमुखिया लीलावती देवी सहित अन्य ने विचार रखे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola